कपूरथला , मार्च 19 -- राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के संबंध में पशुपालन विभाग, कपूरथला द्वारा जिले में रेबीज से बचाव के लिए गुरुवार को वेटरनरी पॉलीक्लिनिक, कपूरथला में एक विशेष मुफ्त एंटी-रेबीज कैंप आयोजित किया गया।

शिविर में जिले भर से लाये गये 160 पालतू और आवारा कुत्तों और बिल्लियों को रेबीज से बचाव के लिए मुफ्त टीके लगाये गये।

कपूरथला के उपायुक्त ने बताया कि रेबीज एक ऐसी बीमारी है, जिससे केवल बचाव ही किया जा सकता है, क्योंकि इसका कोई इलाज नहीं है। उन्होंने अपील की कि पालतू जानवरों और आवारा कुत्तों/ बिल्लियों का तीन महीने की उम्र में टीकाकरण जरूर करवायें। इसके बाद हर साल नियमित रूप से बूस्टर डोज लगवायें। इसी तरह से इस लाइलाज बीमारी से बचा जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित