आइची नागोया , सितंबर 28 -- भारत के कपिल पोखरिया ने पुरुषों के 90किग्रा क्वार्टर-फ़ाइनल में दक्षिण कोरिया के किम गिचे को सर्वसम्मति से 5-0 से हराकर एशियाई खेलों में भारत और अपने लिए मेडल पक्का कर लिया। सेमीफ़ाइनल में उनका मुक़ाबला उज़्बेकिस्तान के वर्ल्ड चैंपियन तुराबेक खबीबुल्लाएव से होगा।
कपिल आइची-नागोया में मेडल पक्का करने वाले भारत के छठे बॉक्सर बन गए हैं; उनसे पहले अंकुश पंघाल, परवीन हुड्डा, नरेंद्र बेरवाल, ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन और प्रिया घनघस ने भी मेडल पक्का किया था।
इससे पहले लवलीना बोरगोहेन और प्रिया ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ अपने पदक पक्के किये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित