अजमेर , अप्रैल 08 -- राजस्थान में अजमेर के एक व्यक्ति के खोये पैन कार्ड के माध्यम से खोले गये बैंक खाते में करोड़ों रुपये के लेन-देन के मामले में आयकर विभाग का 598 करोड़ रुपये का नोटिस प्राप्त हुआ है जिससे संबंधित व्यक्ति और उसका परिवार सदमे में है।

कपड़े प्रेस करने वाले जितेन्द्र का पैन कार्ड खो गया था, इस पैन कार्ड का दुरुपयोग करते हुए शत्रुघ्न सिंहनामक युवक ने सूरत में क्यूरा व्यासा बैंक में खाता खोला और तीन महीने में 400 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन किया। सूरत में हीरे- जवाहररात का व्यापारी बताया है। आयकर विभाग का 598 करोड़ रुपये का नोटिस मिलने पर उसे पता चला कि उसके पैन कार्ड का दुरुपयोग किया गया है।

जितेन्द्र ने अब वकील से संपर्क करके गंज थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित