पटना, मार्च 28 -- ुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (एमकेयूवाई) के तहत तीन वर्षों में 10 लाख से अधिक बालिकाओं को लाभ पहुंचाया गया है।
वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक 12 लाख 53 हजार 831 बालिकाएं पंजीकृत हुईं, जिनमें से 10 लाख 35 हजार 770 लाभार्थियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए राशि वितरित की जा चुकी है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में तकनीकी कारणों से पंजीकरण प्रक्रिया जनवरी माह के अंतिम सप्ताह से शुरू की गई थी। अब तक एक लाख 10 हजार 367 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
अधिकारियों का कहना है कि पंजीकरण प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही अधिक संख्या में लाभार्थियों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित