नई दिल्ली , अक्टूबर 15 -- राष्ट्रीय राजधानी के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 16 अक्टूबर को प्रस्तावित जमावड़े के मद्देनजर आसपास की सड़कों पर यातायात दोपहर तीन बजे से प्रभावित रहने की आशंका है।
दिल्ली यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को यात्रा की योजना पहले से बनाने, अतिरिक्त समय लेकर चलने और जहां संभव हो सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित