नयी दिल्ली , फरवरी 13 -- कनाडा ने शुक्रवार को टी-20 विश्वकप के 20वें मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद दिलप्रीत ने कहा कि हम दोनों एसोसिएट टीमें हैं, हम एक बड़ा स्कोर कर और चेज का प्रेशर उन पर डालना चाहते हैं। यह बहुत अच्छा विकेट लग रहा है। हमने कल भारत का खेल देखा कि टीमें यहां अच्छा स्कोर कर सकती हैं।

वहीं यूएई कप्तान मुहम्मद वसीम ने कहा हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाह रहे थे, लेकिन अब हमें बस उन्हें कम स्कोर पर रोकना है। सच कहूं तो कोई दबाव नहीं है। हमें बस वैसे ही खेलना है जैसे हम हमेशा खेलते हैं। टीम में हमने दो बदलाव किए हैं। ध्रुव और एक और लड़का बाहर हैं, जबकि फारूक और जवाद वापस आ गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित