वॉशिंगटन , जनवरी 24 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर 'गोल्डन डोम' बनाने का प्रस्ताव ठुकराने के लिये कनाडा की आलोचना करते हुए कहा है कि चीन उनके देश को 'खा सकता' है।

श्री ट्रंप ने शनिवार को ट्रुथ सोशल पर साझा किये गये एक पोस्ट में कहा, "कनाडा ग्रीनलैंड पर गोल्डन डोम बनाने का विरोध कर रहा है, हालांकि यह कनाडा की रक्षा करेगा। इसके बजाय, उन्होंने चीन के साथ व्यापार करने का फैसला किया है जो उन्हें पहले ही साल में खा जायेगा।"श्री ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और कनाडा के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) में अपने भाषण में कहा था कि 'नियम-आधारित व्यवस्था' लुप्त होती जा रही है। उन्होंने यहां चीन के साथ सात अरब डॉलर के एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये थे, जिसमें चीन की इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर टैरिफ हटाना भी शामिल था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित