, Oct. 16 -- बॉम्बे मिष्ठान भंडार में रेस्टोरेंट सेवाओं से संबंधित अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट के उपयोग की जांच की गई। वित्तीय वर्ष 2021-22 से संबंधित अवधि के लेनदेन एवं अभिलेखों के परीक्षण में लगभग 40 लाख रुपये की संभावित कर अनियमितता सामने आई। करदाता ने जांच के दौरान 25 लाख चार हजार रुपये डीआरसी-03 के माध्यम से जमा कराए।

अलवर में शबीर खान ट्रांसपोर्ट कंपनी एवं राजस्थान गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी के विरुद्ध इनपुट टैक्स क्रेडिट से संबंधित अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई की गई। जांच में पाया गया कि पांच प्रतिशत कर दर अथवा करमुक्त आपूर्ति के अंतर्गत परिवहन सेवाएं प्रदान करने के बावजूद आईटीसी का लाभ लेने संबंधी प्रकरण सामने आए। शबीर खान ट्रांसपोर्ट कंपनी में लगभग 21.85 लाख रुपये की संभावित कर राशि के विरुद्ध 21.29 लाख रुपये तथा राजस्थान गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी में लगभग 22.83 लाख रुपये की संभावित कर राशि जमा कराई गई।

अलवर में ही राहुल डेकोर एवं संबंधित फर्म निखिल फोम एंड फर्निशिंग पर बिना वैध दस्तावेजों के खरीद-बिक्री की आशंका के आधार पर जांच की गई। भौतिक स्टॉक का सत्यापन करने के साथ ही आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। प्रकरण में लगभग 12 लाख रुपये की संभावित कर राशि आंकी गई है।

हनुमानगढ़ जिले के नोहर स्थित श्री हरि स्वीट्स में वास्तविक कारोबार को कम दर्शाने एवं संभावित कर चोरी की आशंका के आधार पर जांच की गई। प्रारंभिक जांच में लगभग 7 लाख 30 हजार रुपये की संभावित कर देयता सामने आई। करदाता द्वारा मौके पर ही 7 लाख रुपये स्वेच्छा से जमा कराए गए।

दौसा जिले के महुवा स्थित मैसर्स खंडेलवाल टेलीकॉम सेंटर पर कर देयता का भुगतान नहीं करने संबंधी प्रकरण में कार्रवाई की गई। जांच दल ने प्रतिष्ठान एवं संचालक के आवास पर तलाशी लेकर भौतिक स्टॉक का सत्यापन किया तथा संबंधित दस्तावेज जब्त किए। करदाता ने सात लाख रुपये जमा कराए।

वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा कर अपवंचन की रोकथाम के लिए व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खरीद-बिक्री विवरण, वास्तविक स्टॉक, कर विवरणियों एवं इनपुट टैक्स क्रेडिट का परीक्षण किया जा रहा है। विभाग का उद्देश्य कर व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करना, ईमानदार करदाताओं के हितों की रक्षा करना तथा राजस्व हानि रोकना है। जांच के दौरान सामने आई अनियमितताओं के संबंध में संबंधित करदाताओं से आवश्यक दस्तावेज एवं स्पष्टीकरण प्राप्त कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित