दोहा , अगस्त 02 -- कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुर्रहमान अल थानी ने रविवार को होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने वाले प्रावधानों सहित अमेरिका-ईरान समझौता ज्ञापन को लागू करने का आग्रह किया।
कतर के विदेश मंत्रालय के अनुसार, श्री अल थानी ने सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद, जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान अल सफादी और कुवैत के विदेश मंत्री शेख जर्राह जाबिर अल-अहमद अल-सबाह के साथ फोन पर अलग-अलग बातचीत की।बातचीत के दौरान नेताओं ने क्षेत्रीय घटनाक्रमों और तनाव को कम करने तथा क्षेत्रीय सुरक्षा एवं स्थिरता को मजबूत करने के उद्देश्य से कूटनीतिक समन्वय पर चर्चा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित