चेन्नई , जुलाई 13 -- तमिलनाडु में सोमवार को कतर के पूर्व अमीर महामहिम शेख़ हमद बिन ख़लीफ़ा अल थानी के सम्मान में एक दिन का शोक मनाया जा रहा है।
शोक प्रगट करने के लिए सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुकाए गए।
सरकारी सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों को भेजे गए निर्देश के अनुसार कतर के पूर्व अमीर के निधन पर एक दिन का शोक मनाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित