मेहसाणा , फरवरी 24 -- गुजरात में मेहसाणा जिले के कड़ी में इस्कॉन हरे कृष्ण मंदिर भाड़ज ने पहली बार श्री चैतन्य महोत्सव एवं फूलों की होली का आयोजन किया।
इस्कॉन हरे कृष्ण मंदिर, भाड़ज अध्यक्ष जगन्मोहन कृष्ण दास ने कहा, " श्री चैतन्य महाप्रभु ने हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से मानवता को प्रेम और एकता का संदेश दिया। आज के समय में उनका संदेश समाज को आध्यात्मिक शक्ति और सद्भाव प्रदान करता है। कड़ी में हाल ही में यह महोत्सव आयोजित होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।"कार्यक्रम में महा अभिषेक, पालकी उत्सव, फूलों की होली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भगवद्-गीता पाठ आयोजित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित