अलवर , अक्टूबर 09 -- राजस्थान में अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) कार्यकर्ता दीपक बालियान के आवास पर पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिली है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को पुलिस दल दीपक बालियान के आवास पर पहुंचा और दीपक को बताया गया कि दिल्ली क्षेत्र में धारा 163 लागू होने के कारण प्रशासन की ओर से धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। इस संबंध में जानकारी दिए जाने के दौरान स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हुई, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने दीपक को शांतिपूर्वक समझाया। समझाने के बाद स्थिति सामान्य हो गयी।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि दीपक बालियान को हिरासत में लेकर थाने नहीं ले जाया गया। उन्हें परिजनों की मौजूदगी में उनके घर पर ही छोड़ दिया गया। पुलिस के मुताबिक स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। रात में ही दीपक का कठूमर में चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित