जम्मू , जून 24 -- जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बिलावर के पास बुधवार को श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर जाने से कम से कम 20 श्रद्धालु घायल हो गये।

पुलिस ने बताया सांबा से बिलावर स्थित सुकराला माता मंदिर के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस आज सुबह बिलावर कस्बे से कुछ किलोमीटर पहले दुर्घटना का शिकार हो गयी। उन्होंने बताया, "कथित तौर पर चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी खाई में जा गिरी।"घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीमों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर तुरंत मोर्चा संभाला और बचाव अभियान शुरू किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित