जम्मू , अगस्त 01 -- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के घट्टी में उत्तर भारत के पहले औद्योगिक जैव-प्रौद्योगिकी पार्क के शुरू होने से यह क्षेत्र नवाचार और हरित उद्योग का एक प्रमुख केंद्र बनेगा जिससेस्टार्टअप्स और कृषि-उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा।

डॉ सिंह ने कठुआ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब स्टार्टअप क्रांति शुरू हो चुकी है। 'अरोमा मिशन' के तहत तैयार किये गये स्टार्टअप सफल उद्यमिता का मॉडल बन रहे हैं और पूरे देश में मशहूर हो रहे हैं। सरकार का ध्यान एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार करने पर है, जहां नवाचार से रोजगार पैदा हों, आर्थिक विकास हो और सतत विकास हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित