मुंबई , जून 20 -- महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने कट्टरपंथी गतिविधियों से संभावित संबंधों की जांच के तहत शनिवार को महाराष्ट्र के परभणी जिले में 15 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।

एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टीमों ने संदिग्धों से जुड़े आवासों और अन्य परिसरों की तलाशी ली तथा मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज जब्त किए हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। अभियान के दौरान कई लोगों से पूछताछ की गयी, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित