गोपालगंज,24अक्टूबर(वार्ता)आगामी त्योहारों के मद्देनजर बिहार सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को हथुआ अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हथुआ की उपस्थिति में कटेया बाजार में पटाखों की बिक्री एवं भंडारण के विरूद्ध सघन जाँच अभियान चलाया गया।जाँच के दौरान कुमकुम श्रृंगार दुकान में श्रृंगार सामग्री एवं रेडीमेड कपड़ों के साथ अवैध रूप से पटाखे भंडारित पाए गए। वहीं, दुल्हन श्रृंगार, दुन्ना रानी श्रृंगार प्रतिष्ठान में अनुज्ञप्ति के बिना खुदरा पटाखों की बिक्री की जा रही थी। सभी संबंधित दुकानों से पटाखे जब्त किए गए और संबंधित थाना को सुपुर्द कर दिया गया।
इसके अतिरिक्त, सूचना के आधार पर गढ़ीमाता मंदिर के पास स्थित एक मकान में छापेमारी की गई। वहाँ अवैध पटाखा निर्माण की पुष्टि हुई। मौके से मेराज मियाँ, पिता साकिर रंगरेज, निवासी कटेया को पकड़ा गया तथा लगभग एक किलोग्राम बारूद एवं पटाखा निर्माण में प्रयुक्त अन्य सामग्री जब्त की गई। जब्त सामग्रियों को संबंधित थाना को दिया गया।
आरोपित को गिरफ्तार कर थाना भेजा गया। प्रशासन द्वारा अवैध पटाखों की बिक्री, भंडारण एवं निर्माण के विरूद्ध नियमित सख्त कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित