, Oct. 5 -- श्री द्विवेदी ने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने विभाग और शाखा से संबंधित लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने तथा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों में दीपावली से पूर्व रंग-रोगन एवं साफ-सफाई का कार्य हर हाल में पूरा कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को जिले के प्रत्येक घर तक नल का जल पहुंचाना सुनिश्चित करने को कहा गया।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को पंचायत सरकार भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति महिला छात्रावास तथा पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के विद्यालयों के निर्माण के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
आगामी बिहार विधान परिषद निर्वाचन और पर्व-त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिले के सभी शस्त्रों का शीघ्र सत्यापन कराने के निर्देश भी दिए गए। वहीं, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना से आच्छादित शत-प्रतिशत लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण शीघ्र पूरा कराने को कहा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित