कटिहार , अक्टूबर 05 -- बिहार में कटिहार जिले के नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को अपराधियों ने एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी।

यह घटना पटेल चौक के समीप की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी रोज की तरह अधिवक्ता की वर्दी में स्कूटी से न्यायालय जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया। हमलावरों ने उन्हें सड़क पर गिराकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित