कटिहार , अप्रैल 08 -- बिहार में कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से तीन चचरे भाइयों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात एक बाइक पर सवार तीन लोग जा रहे थे। इस दौरान रोजीतपुर बाईपास के समीप ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार तीन लोगो की मौत हो गई । तीनों मृतक आपस मे चचेरे भाई बताए जाते हैं। मृतकों की पहचान नीतेश कुमार उराँव (20 ),राजीव कुमार (19) और राहुल कुमार (19) के रूप में की गयी है।
सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -1 (एसडीपीओ) अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है। तीनों मृतक गुजरात मे रहते थे और हाल ही में अपने घर कटिहार आए थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित