पटना , जून 16 -- बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में बरसात के मौसम से पहले सरकार इस बार पूरी तरह से मुस्तैद है और कटाव निरोधी कार्यों के साथ बाढ़ प्रतिरोध सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण कर लिया गया है।
श्री चौधरी तथा उर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल आज जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल हुए और जनता की समस्याओं को सुनने के बाद प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध एवं त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित