चंडीगढ़ , मार्च 03 -- पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मंगलवार को रंगों के पर्व होली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा, "होली का त्योहार वसंत के आगमन का प्रतीक है और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। जिस प्रकार वसंत की शुरुआत वातावरण को एक रहस्यमयी आकर्षण और सुगंध से भर देती है, मेरी कामना है कि रंगों का यह त्योहार सामाजिक सद्भाव को मजबूत करे और पंजाब एवं चंडीगढ़ के लोगों के जीवन में खुशी, उल्लास, आशा और प्रसन्नता लेकर आए।"श्री कटारिया ने लोगों से अपील की कि वे होली के इस पर्व को आपसी प्रेम, सद्भावना, भाईचारे और मैत्रीपूर्ण भावना के साथ मनाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित