उदयपुर , अप्रैल 07 -- पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने मंगलवार को उदयपुर में बेडवास स्थित जीबीएच अस्पताल में भर्ती वल्लभनगर क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीलाल चोरडिया (93) की कुशलक्षेम पूछी।
श्री कटारिया ने आईसीयू में भर्ती श्री चोरडिया से मुलाकात करते हुए भावुक स्वर में कहा कि "आपका जीवन संघर्ष और समर्पण हमारे के लिए प्रेरणा है।" उन्होंने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने श्री चोरडिया के परिजनों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि वे हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े हैं और किसी भी आवश्यकता पर तुरंत अवगत कराएं।
श्री कटारिया इसके बाद चंडीगढ़ जाने के लिए डबोक हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित