उदयपुर , फरवरी 16 -- पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया उदयपुर में मंगलवार को पिम्स मेवाड़ कप के चौथे संस्करण का शुभारंभ करेंगे।
यह जानकारी सोमवार को यहां पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष अग्रवाल नमन अग्रवाल ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि 17 से 24 फरवरी तक फ़ील्ड क्लब में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में देश भर से आठ टीमें शिरकत करेंगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम में तीन आईपीएल खिलाड़ियों का शामिल होना आवश्यक है। इस अवसर पर प्रतियोगिता की ट्रॉफी का विधिवत अनावरण किया गया।
श्री अग्रवाल ने बताया कि 17 फरवरी से प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे और 24 फरवरी को ट्रॉफी के लिए फाइनल मुकाबला आयोजित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित