जम्मू , सितंबर 20 -- जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित श्री माता वैष्णो देवी जी के आधार शिविर कटरा स्थित हेलीपैड टर्मिनल में तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में टिकट काउंटर और कंप्यूटर सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर पूरी तरह राख हो गए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हेलीपैड टर्मिनल में आग लगने की घटना तड़के शॉर्ट सर्किट के कारण हुई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के जवानों ने तुरंत संयुक्त कार्रवाई की और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को टर्मिनल परिसर के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित