नयी दिल्ली , मई 12 -- पश्चिम एशिया संकट के कारण ऊर्जा आपूर्ति के मामले में वैश्विक अनिश्चितता की स्थिति और अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच भारत ने मंगलवार को फिर दोहराया कि कच्चे तेल की खरीद में उसके दृष्टिकोण में बदलाव नहीं आया है और वह देशवासियों की जरूरत के आधार पर निर्णय लेगा और राष्ट्रीय हितों के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करेगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को यहां मीडिया ब्रीफिंग में अमेरिकी प्रतिबंधों और अनिश्चित वैश्विक ऊर्जा स्थिति के बीच भारत की तेल खरीद रणनीति के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि कच्चे तेल की खरीद के मामले में भारत के दृष्टिकोण में बदलाव नहीं आया है और वह राष्ट्रीय हितों के साथ समझौता नहीं करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित