शहडोल , जुलाई 30 -- मध्यप्रदेश में शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के खोहरी गांव में एक कच्चे कुएं में डूबने से दो मासूम चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार तीन वर्षीय प्रयाग सिंह और चार वर्षीय साल्वी गोंड़ बुधवार दोपहर घर के पास खेलते-खेलते लापता हो गए थे। शाम को धान की रोपाई कर उनके परिजन खेत से लौटे तो बच्चों की तलाश शुरू की गई।

रात करीब आठ बजे घर के समीप स्थित एक कच्चे कुएं में दोनों बच्चों के शव दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए गोहपारू अस्पताल भेज दिया। आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों बच्चों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित