हरिद्वार , मार्च 11 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने बुधवार को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर के नेतृत्व में पुलिस टीमों को क्षेत्र में लगाया गया था।

पुलिस ने ग्राम नारसन कला निवासी बबलू पुत्र मंगू को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित