नयी दिल्ली , अप्रैल 13 -- अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सात प्रतिशत से अधिक चढ़कर सोमवार को 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया।
हार्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका हस्तक्षेप के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति श्रृंखला की बहाली में एक बार फिर संशय पैदा हो गया है। इससे इसके दाम बढ़ गये।
लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा 7.16 प्रतिशत चढ़कर 102.02 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी कच्चे तेल भी 7.39 प्रतिशत ऊपर 103.71 डॉलर प्रति बैरल बोला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित