श्रीगंगानगर , मार्च 30 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर की नई अनाज मंडी में सक्रिय व्यापारिक संस्था 'कच्चा आढ़तिया संघ' के सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव में रायसिंह कुलडिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी को करारी शिकस्त देते हुए भारी मतों से जीत हासिल की।

आढ़तिया संघ के सूत्रों ने बताया क चुनाव में कुल 291 सदस्यों ने मतदान किया। एक वोट अमान्य घोषित किया गया। मतगणना के बाद रायसिंह कुलडिया को 215 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रोहित गर्ग को मात्र 75 वोट ही प्राप्त हुए। इस प्रकार कुलडिया ने 140 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ, जिसमें सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित