पटना , अक्टूबर 31 -- सुपौल जिले के जीवछपुर स्थित उत्क्रमित बालक मध्य विद्यालय में कक्षा के दौरान सोते पाए गए विशिष्ट शिक्षक अजीत कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले की जांच कराई थी, जिसमें शिक्षक पर लगे आरोप सही पाए गए।

जांच में सामने आया कि शिक्षक कक्षा में बच्चों को पढ़ाने के बजाय कुर्सी पर पैर रखकर सो रहे थे। इस दौरान उन्होंने जींस पैंट पहन रखी थी। उनके इस आचरण को शैक्षणिक व्यवस्था के प्रति लापरवाही और छात्रों के हितों के विरुद्ध माना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित