काबुल , फरवरी 28 -- पाकिस्तान ने शनिवार को दक्षिणी अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में एक अस्थायी शिविर पर हवाई हमला किया जिसमें तीन नागरिकों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गये। अफगान सरकार के प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने यह जानकारी दी।

श्री फितरत ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर लिखा कि पाकिस्तानी सेना ने स्थानीय समय के अनुसार सुबह 08:30 बजे कंधार में लौटने वालों के अस्थायी शिविर पर हवाई हमले और बमबारी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित