मुरैना , मई 23 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र में कंटेनर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है और चालक कंटेनर को छोड़कर मौके से फरार हो गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह दुर्घटना आगरा - मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नूराबाद टेकरी के समीप उस समय हुई जब मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक शुक्रवार देर रात ग्वालियर से आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकि सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार दोनों मृतक भिंड जिले के गोरमी क्षेत्र के रहने वाले थे। उनकी पहचान राधाकृष्ण लोधी (35) ओर हिम्मत सिंह लोधी (40) के रूप में हुई है। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया ओर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित