भीलवाड़ा , अगस्त 23 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात कंटेनर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मृतक की पहचान देवीलाल मीणा (31) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार देवी लाल दानपुरा खदान में काम करने के बाद मोटरसाइकिल से बिजौलिया स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर किशन निवास चौराहे के पास पीछे से आए कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी।
इससे देवीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित