भरतपुर , मई 27 -- राजस्थान में डीग के बृज नगर में खेड़ली रोड पर नगर पालिका द्वारा करीब 28 लाख रुपये की लागत से बनवाये जा रहे प्रवेश द्वार की एक भारी कंक्रीट बीम के गिर जाने से तीन मजदूर घायल हो गये।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और अन्य मजदूरों ने बचाव कार्य करके घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वहां दो मजदूरों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेज दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि हादसे में घायल मजदूरों की पहचान बांदीकुई निवासी अशोक सैनी, बाबू सैनी और बाबूलाल के रूप में हुई है। इनमें अशोक और बाबू की हालत गम्भीर बताई गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित