हैदराबाद , मार्च 01 -- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अमेरिका-इजरायली मिसाइल हमले में मारे जाने को अमानवीय, अवैध और अनैतिक बताते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन करार दिया है।

श्री ओवैसी ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि ईरान और अमेरिका- इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने भारत सरकार से तनाव कम करने और शांति बहाली के प्रयासों में रचनात्मक भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार हिंसा के ऐसे अवैध कृत्यों की स्पष्ट और दो-टूक शब्दों में निंदा करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित