औरैया , सितंबर 13 -- उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र स्थित मुरादगंज चौराहे पर आज रविवार को दिन में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ स्थित शिव शंभू स्वीट हाउस में अचानक गैस सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज सुनते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे के दौरान दुकान में काम कर रहे कारीगर और कर्मचारियों में से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित