औरैया , सितंबर 16 -- उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 'ऑपरेशन कनविक्शन' अभियान के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी और गुणवत्तापूर्ण विवेचना के चलते अदालत ने नाबालिग के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम औरैया की अदालत ने आरोपी पर 50,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित