औरंगाबाद , मार्च 20 -- बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि औरंगाबाद जिले से गुजरने वाली बनारस-रांची नई फोरलेन सड़क से जिले का तेजी से विकास होगा।
श्री चौधरी ने औरंगाबाद के बारुण स्थित मुंशी बिगहा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस औरंगाबाद में नक्सल समस्या की वजह से लोग शाम पांच बजे के बाद बाहर नहीं निकलना चाहते हैं, वहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के न्याय के साथ सुशासन में बिहार पूरी नक्सल मुक्त है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग सरकार ने 2005 से बिहार के समृद्दि का रास्ता खोला। अटलबिहार वाजपेयी के सरकार में उन्होंने अलग-अलग मंत्रालय का कार्य संभाला तब यहां से गुजरने वाली जीटी रोड का स्वरूप बदलना शुरू हुआ। आज बिहार में सड़कों का जाल बिछा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि औरंगाबाद से गुजरने वाली बनारस से रांची तक नई फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में तेजी से निवेश हो रहा है। 40 हजार करोड़ से रुपये से ज्यादा सड़क निर्माण में खर्च हो रहा है। जिस प्रदेश में कभी महज छह मेडिकल कॉलेज था वहां औरंगाबाद समेत सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। उन्होंने एकबार फिर दोहराया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित