औरंगाबाद , मई 04 -- बिहार के औरंगाबाद जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में वज्रपात की चपेट में आकर तीन किशोर सहित चार लोगों की मौत हो गई, तथा दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गये।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के घटराईन भुईयां बिगहा गांव के बधार में आम चुनने गए दो किशोरों की वज्रपात की चपेट में आने से झुलसकर मौत हो गयी। मृतकों की पहचान राम प्यारे भुईयां के 11 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार एवं गणेश भुईयां के 10 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रुप में की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित