औरंगाबाद , अप्रैल 21 -- औरंगाबाद की जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने राजस्व कार्यों के प्रभावी संचालन एवं विभागीय अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से आवश्यक कार्रवाई करते हुए अनियमितता बरतने वाले दो राजस्व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

पिछले 08 अप्रैल को प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना के साथ राजस्व कर्मचारियों के प्रतिनिधिमण्डल की एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें सभी कर्मचारियों को हड़ताल/समूहिक अवकाश समाप्त कर अपने कार्य पर वापस लौटने के स्पष्ट निर्देश दिये गए थे। इस निर्देश की जानकारी जिला स्तर पर भी सभी संबंधित कर्मचारियों को उपलब्ध कराई गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित