सहारनपुर , अक्टूबर 05 -- पश्चिम उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के किसानो ने सोमवार को कहा कि औद्योगिक गलियारे के लिये वे अपनी जमीन और खेत नहीं देंगे।

बड़गांव थाना क्षेत्र के अनेक गांवों सिरसली कला, सिरसली खुर्द, मेनपुर नंगला, चकवाली, मोहम्मदपुर गाड़ा, शिवदासपुर आदि गांवों के किसानों ने आज गांव सिरसली कलां में पंचायत कर दो-टूक ऐलान किया कि उनकी जमीन उपजाऊ है और लगातार अधिग्रहण किए जाने से उनकी खेती की जमीन सिकुड़ती जा रही है। वे जिस औद्योगिक गलियारे के लिए किसी भी कीमत पर नहीं देंगे और अपने बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं सकते हैं। यह जमीन ही उनकी आजीविका का प्रमुख आधार है।

पंचायत की अध्यक्षता कर रहे प्रधान रियासत और संचालनकत्र्ता विनोद कुमार ने बताया कि पूर्व में 17 गांवों में औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन अधिग्रहण के प्रयास शुरू होने पर किसान उसके विरोध में सामने आकर एकजुट हो गए हैं। पंचायत में मोहम्मद हुसैन की अध्यक्षता में संघर्ष समिति का गठन किया गया। जिसमें अनवर, सलीम, सिकंदर, आस मोहम्मद, जमशेद, नौशाद, मुंतजीर आदि शामिल हैं।

पंचायत में प्रस्ताव पास कर कहा गया कि इस पूरे इलाके के किसान किसी भी सूरत में अपनी इस उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण नहीं होने देंगे। उन्होंने बताया कि यूपी सीडा ने आधा दर्जन गांवों की 700 एकड़ जमीन के अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार किया है। किसान इसका एक स्वर में विरोध कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित