अमृतसर , सितंबर 17 -- सांसद गुरजीत सिंह औजला ने गुरुवार को अमृतसर और आसपास के क्षेत्रों में बीएसएनएल की नेटवर्क एवं दूरसंचार सेवाओं की समीक्षा की।
श्री औज्ला ने यहां बीएसएनएल टेलीफोन सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अमृतसर, हरिके, कपूरथला और तरनतारन में नेटवर्क विस्तार, नए कनेक्शन बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट सुविधा मजबूत करने पर चर्चा हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में बिछाये जा रहे ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क की प्रगति की समीक्षा की गयी। एक स्थान पर फाइबर कटने से पूरे क्षेत्र की सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग और नेटवर्क सर्किट विकसित करने पर जोर दिया गया। सीमावर्ती क्षेत्रों में बीएसएनएल नेटवर्क और आईपी ढांचे को मजबूत करने तथा ग्राहकों की शिकायतों के त्वरित निपटारे पर भी चर्चा हुई। अमृतसर हवाई अड्डे पर यात्रियों को बीएसएनएल सिम उपलब्ध कराने और होटल उद्योग को बीएसएनएल सेवाओं से जोड़ने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया।
श्रीऔजला ने कहा कि समिति सामूहिक प्रयास से अमृतसर और आसपास के क्षेत्रों में बीएसएनएल की टेलीफोन और इंटरनेट सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए काम करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित