वुहान , अक्टूबर 17 -- पीठ की चोट के कारण छह महीने तक बाहर रहने के बाद, 24 वर्षीय सोनाय कार्तल ने शनिवार को वुहान ओपन 2026 के सेमीफाइनल में लातविया की येलेना ओस्टापेंको को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। आज यहां दो घंटे 12 मिनट तक चले मुकाबले में ब्रिटेन की कार्तल ने लातिवियाई खिलाड़ी ओस्टापेंको को 7-6(9), 7-6(5) से हराकर अपने करियर के पहले डब्ल्यूटीए 1000 टेनिस फाइनल में जगह पक्की की। इस कड़े मुकाबले में दो टाई-ब्रेक हुए, जिसमें जीत ब्रिटिश खिलाड़ी कारताल के नाम रही। वह पिछले महीने ही बिली जीन किंग कप फाइनल के ज़रिए कोर्ट पर लौटी थीं। इस बार, चीन में उनकी किस्मत ने उनका बखूबी साथ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित