नयी दिल्ली , नवंबर 9 -- इलेक्ट्रिक बस और टिप्पर विनिर्माता ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लि. ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में पांच प्रतिशत की वृद्धि के साथ 687.01 करोड़ का रुपये का राजस्व दर्ज कर 109.88 करोड़ रुपये का एबिटडा (ब्याज , कर आदि का प्रावधान किये जो से पूर्व का लाभ) दिखाया है जो एक साल पहले इसी तिमाही की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी के सोमवार को जारी दूसरी तिमाही के परिणामों के मुताबिक आलोच्य तिमाही में इसका कर पश्चात लाभ (शुद्ध लाभ) 52.12 करोड़ रुपये रहा रहा। पिछले वित्त वर्ष की पिछली तिमाही में कंपनी का राजस्व 656.62 करोड़ रुपये और कर पश्चात लाभ 49.43 करोड़ रुपये था। इस तरह शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर वृद्धि पांच प्रतिशत रही।

ओलेक्ट्रा ने दूसरी तिमाही के दौरान 401 इलेक्ट्रिक वाहनों की डिलीवरी की। इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कुल डिलीवरी का आंकड़ा 759 वाहनों तक पहुंच गया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंपनी 8,000 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों के मजबूत ऑर्डर बुक के दम पर कंपनी भारत में टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन की बढ़ती मांग को पूरा करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

कंपनी अब तक 4,750 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की डिलीवरी कर चुकी है और देश के 55 शहरों में उपस्थिति है।

ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के प्रबंध निदेशक महेश बाबू ने कहा, "दूसरी तिमाही के परिणाम हमारे व्यवसाय की निरंतर मजबूती को दर्शाते हैं। इस तिमाही में राजस्व, वाहनों की डिलीवरी और लाभप्रदता में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। इस सकारात्मक गति को आगे बढ़ाते हुए, हम अपनी नई पीढ़ी की ओलेक्ट्रा इलेक्ट्रिक बसों को पेश करने की तैयारी कर रहे हैं।"उन्होंने कहा कि नयी पीढ़ी की बसों में देश में विनिर्मित कल पुर्जों पर विशेष ध्यान दिया गया है और इन्हें घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में इनको बाजार में पेश करने होने की योजना है। ये बसें उत्पाद नवाचार और विस्तार की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित