रायपुर , अक्टूबर 22 -- त्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के लगभग 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन प्रस्तुत नहीं किए जाने के मामले में परिवहन विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

परिवहन आयुक्त कार्यालय से आज प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंपनी द्वारा वाहन पंजीयन और ईवी सब्सिडी से संबंधित प्रक्रियाओं में अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने के मद्देनजर मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के तहत यह नोटिस जारी किया गया है।

विभाग ने कंपनी को निर्धारित समय-सीमा में अपना पक्ष प्रस्तुत करने और लंबित पंजीयन एवं सब्सिडी आवेदनों के संबंध में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित