श्री मुक्तसर साहिब , अप्रैल 06 -- शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को पच्चास हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
श्री बादल ने सोमवार को पार्टी के 'पंजाब बचाओ' अभियान के तहत विशाल रैली और रोड शो को संबोधित करते हुए कहा, "पिछले साल आई विनाशकारी बाढ़ के दौरान जब आम आदमी पार्टी सरकार ने किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया था, तब अकाली दल ने चारा, बीज और दवाएं बांटकर उनकी मदद की थी। मैं एक बार फिर पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे प्रभावित किसानों तक पहुंचें और उनकी जरूरत के अनुसार सहायता प्रदान करें।" उन्होंने घोषणा की कि अगली अकाली दल सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता किसानों का कल्याण होगी और उन्हें 'फसल बीमा' की सुविधा दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित