नयी दिल्ली , अगस्त 15 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओलंपिक 2036 के लिए विशेष तैयारियों की घोषणा करते हुए कहा कि देशभर 'टैलेंड हंट' चलाकर नए खिलाड़ी तैयार किये जायेंगे।

आज यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से कहा कि भारत का लक्ष्य 2036 के ओलंपिक में हर खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का होना चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि खेल की क्षमता वाले बच्चों की पहचान करने और उन्हें खेलों की तैयारी के लिए बेहतरीन ट्रेनिंग और मदद देने के लिए देश भर में टैलेंट हंट शुरू किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित