पटना , जून 22 -- बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ.प्रेम कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर कहा कि यह दिन दुनिया भर में एकता, खेल भावना और वैश्विक मित्रता को उजागर करता है और इसका उद्देश्य खेलों के माध्यम से बिना किसी भेदभाव के शारीरिक व सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

डॉ. कुमार ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की स्थापना वर्ष 1894 में पियरे डी कूबर्टिन ने की थी,यह समिति ही ओलंपिक खेलों का आयोजन करती है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस दिन का उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करना, ओलंपिक भावना को बढ़ावा देना और 'स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन' की सोच को लोकप्रिय बनाना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 की थीम "खेल: सेतु निर्माण, बाधाएं तोड़ना" है जिसका उद्दश्य खेल से लोगों को आपस में जोड़ना,शांति को बढ़ावा देना और समावेशी दुनिया का निर्माण करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित