जयपुर , जनवरी 16 -- प्रसिद्ध मोबाइल फोन निर्माता कंपनी ओप्पो इंडिया ने अपनी प्रीमियम रेनो 15 सीरीज़ में तीन प्रकार रेनो-15 प्रो , रेनो-15 प्रो मिनी और रेनो-15 लॉन्च किए हैं।
कंपनी ने शुक्रवार को जयपुर में मीडिया को इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि यह सीरीज़ युवा यात्रा प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए तैयार की गई है। इसमें एडवांस्ड कैमरा सिस्टम, इंटैलिजेंट ए.आई और सटीक इंजीनियरिंग के साथ बेहतरीन डिज़ाइन दिया गया है। अपनी तरह की पहली होलो फ्यूज़न टेक्नोलॉजी और प्राकृतिक तत्वों से प्रेरित कलर फिनिश के साथ रेनो 15 सीरीज़ में मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ कॉम्पैक्ट और एर्गोनॉमिक फॉर्म फैक्टर है। रेनो 15 प्रो और रेनो 15 प्रो मिनी में असाधारण फोटोग्राफी के लिए 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल 3.5 ऑप्टिकल ज़ूम लेंस, 120 एक्स तक डिजिटल ज़ूम, प्योर टोन इमेजिंग टेक्नोलॉजी और ए.आई एडिटिंग टूल्स की मदद से बहुत साफ इमेज कैप्चर करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित