नयी दिल्ली , अगस्त 25 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओणम की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को बताया कि श्रीमती मुर्मु ने अपने संदेश में कहा है कि ओणम देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भाईचारे तथा नई फसल के आने की खुशी में प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।

श्रीमती मुर्मु ने कहा , " ओणम के शुभ अवसर पर मैं, सभी देशवासियों विशेषकर केरलम तथा देश-विदेश में रह रहे राज्य के भाइयों व बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।" उन्होंने कहा कि यह त्योहार नई फसल के आने की खुशी में प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। ओणम देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भाईचारे का प्रतीक है। यह उत्सव विविधता में एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करता है। इस अवसर पर नौका दौड़, लोक नृत्य तथा अन्य पारंपरिक कलाओं और खेलों का विशेष महत्व होता है। ये केरलम की संस्कृति और जीवन मूल्यों को दर्शाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित